हरदोई, जून 1 -- हरदोई। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के युवा प्रकोष्ठ का शपथ ग्रहण समारोह बरेली में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के 65 जिलों और महानगरों से आए अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष तथा अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया। समारोह में संगठन के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई और युवाओं को व्यापारिक एवं सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र गुप्ता तथा युवा प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सोनी ने सभी पदाधिकारियों को संगठन के प्रति निष्ठा एवं दायित्वों के निर्वहन की शपथ दिलाई। प्रदेश महामंत्री राजेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सुनील सिंधी तथा सुनील पांडे मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- युवा शक्ति के संगठन और स्वदेशी अपनाने पर दि...