बक्सर, फरवरी 6 -- चौगाईं में शुक्रवार को रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का हुआ आयोजन लगभग एक दर्जन से अधिक कंपनियों ने लगाया था अपना स्टॉल फोटो संख्या- 20, कैप्सन- शुक्रवार को चौगाईं में आयोजित रोजगार मेला में महिला को नियुक्ति पत्र देती डीएम साहिला। चौगाईं, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित खेल मैदान में शुक्रवार को रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया। ग्रामीण कौशल योजना के तहत आयोजित मेला में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से काफी संख्या में बेरोजगार युवा जुटे हुए थे। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी साहिला, डीपीएम दयानिधि चौबे, एसडीओ राकेश कुमार व जीविका दीदियों ने सामूहिक रूप से द्वीप प्रज्वलित कर किया। मेला में कुल 14 कंपनियों ने स्टॉल लगाया था, जिसमें 875 युवाओं ने पंजीकरण कराया। उनमें से 256 युवाओं को रोजगार के लिए चयन किया गया। जबक...