बागेश्वर, फरवरी 26 -- कपकोट। मां सरयू सनातन समिति के तत्वावधान में रामलीला मैदान कपकोट में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता क्षेत्रीय प्रचारक महेंद्र ने कहा कि युवाओं को अपनी परंपरा व संस्कारों से जुड़ना होगा। धर्मगुरुओं ने हिंदू समाज की एकता, सांस्कृतिक विरासत की रक्षा और सनातन मूल्यों के संरक्षण पर जोर दिया। युवाओं से परंपराओं और धर्म के प्रति जागरूक रहकर समाज में सद्भाव, सेवा और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। क्षेत्रीय विधायक सुरेश गड़िया ने कहा कि हिंदू सम्मेलन हमारी आस्था और सनातन परंपराओं की सशक्त अभिव्यक्ति है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...