युवाओं के हितों के लिए कांग्रेस तत्पर: किरौला
अल्मोड़ा, जून 26 -- नवीन भट्ट, रानीखेत। पेपर लीक जैसी घटनाएं युवाओं के सपनों को तोड़ने का कार्य कर रही हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक किरौला ने यहां नीट पेपर लीक मामले में युवाओं के साथ बैठक की और इस मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का संदेश भी सुनवाया। उन्होंने कहा कि युवाओं के अधिकारों की रक्षा, पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जरूरत है। कहा कि कांग्रेस युवाओं के हितों के लिए हमेश तत्पर है। युवाओं से उन्होंने अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। पारदर्शी परीक्षा प्रणाली बनाने की मांग उठाई। यहां नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, प्रभारी नवीन कठायत, कमलेश बोरा, गोपाल देव, रमेश पंत, विनीत चौरसिया, चंदन सिंह, जीतन जयाल, चंद्रशेखर वर्मा,अरसालन शेख, अंकित रावत, रुद्र माहरा आदि थे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.