रामगढ़, अगस्त 2 -- दुलमी, निज प्रतिनिधि। झारखंड में जेएसएससी-जेपीएससी परीक्षा में कथित धांधली, पेपर लीक और भ्रष्टाचार के विरोध में शुक्रवार देर शाम को भाजपा चितरपुर मंडल ने मशाल जुलूस निकाला। यह भी पढ़ें- पीटीपीएस में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली मसाल जुलूसजुलूस का नेतृत्व जुलूस का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष निरंजन कुमार ने किया। मौके पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के कार्यकाल में भर्ती परीक्षाओं में लगातार अनियमितताओं के आरोप सामने आ रहे हैं। इससे युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने जेपीएससी जेएसएससी परीक्षा प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने आगे कहा कि युवाओं के हितों की रक्षा और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए पार्टी का संघर्ष आगे भी जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- भर्ती प...