बेगुसराय, जुलाई 20 -- नावकोठी, निज संवाददाता। एआईवाईएफ एवं एआईएसएफ की नावकोठी अंचल परिषद के तत्वावधान में सोमवार को प्रखंड अध्यक्ष मो. नसीम रब्बानी की अध्यक्षता में प्रतिरोध मार्च निकाला गया। प्रतिरोध मार्च के माध्यम से जंतर-मंतर पर चल रही भूख हड़ताल के समर्थन में प्रदर्शन करते हुए संगठन के कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। एआईवाईएफ के जिला मंत्री धीरेन्द्र कुमार ने कहा कि नीट पेपर लीक के विरोध में चल रही भूख हड़ताल के दौरान सोनम वांगचुक के साथ की गई कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि संगठन सोनम वांगचुक के आंदोलन का समर्थन जारी रखेगा और युवाओं को जागरूक करने के लिए गांव-गांव अभियान चलाएगा। यह भी पढ़ें- जमुई: शिक्षा मंत्री के इस्तीफा के...