युवाओं के हाथों में है विकसित भारत की संकल्पना : कुलपति
आजमगढ़, अक्टूबर 3 -- आजमगढ़, संवाददाता। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विश्वविद्यालय स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने किया। इस मौके पर कुलपति प्रोफेसर संजीव कुमार ने कहा कि विकसित भारत 2047 की संकल्पना निश्चित तौर से आज के युवाओं हाथों में है। युवा शिक्षित होकर समावेशी विकास का मॉडल अपने जीवन में आत्मसात करेंगे तभी विकसित भारत 2047 की संकल्पना हम सभी की भागीदारी से साकार होगी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम शब्दों के माध्यम से विचारों को सशक्त बनाते हैं और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं। इस प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय से संबद्ध विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने विकसित भारत के विभिन्न आयामों जैसे आत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.