युवाओं के हर मुद्दे पर मुखर होकर संघर्ष करने की जरूरत: हिमांशु
गुमला, अप्रैल 9 -- गुमला, प्रतिनिधि । जिला युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी बैठक गुरुवार को सर्किट हाउस गुमला में जिला अध्यक्ष आजाद अंसारी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रदेश महासचिव सह जिला प्रभारी हिमांशु गुप्ता ने कहा कि जिला, विधानसभा और प्रखंड स्तर पर अगली बैठक तक कमेटियों का गठन पूरा कर लिया जाए। साथ ही युवाओं के हर मुद्दे पर मुखर होकर संघर्ष करने की आवश्यकता है। वहीं सह प्रभारी अविनाश कोड़ा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि युवाओं के साथ छल किया जा रहा है, जिसका जवाब आने वाले चुनाव में युवा देंगे।जिला अध्यक्ष आजाद अंसारी ने कहा कि नए युवा साथियों के जुड़ने से संगठन मजबूत होगा और सभी मिलकर पंचायत स्तर तक संगठन को सशक्त बनाएंगे। उन्होंने राहुल गांधी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक में अंजलीनता बाड़ा, जुगल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.