युवाओं के स्वरोजगार में बाधा न बनें बैंक : डीएम
जौनपुर, सितम्बर 2 -- जौनपुर, संवाददाता। कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार की शाम को जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में उद्योग बंधु की बैठक हुई। बैठक में सीएम युवा उद्यमी विकास योजना एवं मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना की समीक्षा की गई। डीएम ने संबंधित बैंकों को निर्देशित किया कि योजनाओं के तहत अधिक से अधिक पात्र युवाओं को लाभान्वित करते हुए ऋण वितरण की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। आवेदन पत्रों पर वर्गीकरण की कार्रवाई पूर्ण हो चुकी है। उसको भौतिक सत्यापन के लिए निर्देश दिए। स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि अधिक से अधिक युवा आत्मनिर्भर बने। बैठक के दौरान सतहरिया क्षेत्र में लो वोल्टेज की समस्या से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया, जिसपर विद्युत विभाग के अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.