रुद्रपुर, जून 8 -- रुद्रपुर। मेयर विकास शर्मा की पहल पर आयोजित "नई सोच, नया रुद्रपुर युवा संवाद-2026" में युवाओं ने शहर के विकास को लेकर अपने विचार और सुझाव साझा किए। एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा, स्वास्थ्य, यातायात, पर्यावरण, सुरक्षा, डिजिटल सुविधाओं और रोजगार जैसे विषयों पर युवाओं ने खुलकर अपनी बात रखी। युवाओं ने कल्याणी नदी के पुनर्जीवन, बेहतर सार्वजनिक परिवहन, जलभराव के स्थायी समाधान, डिजिटल शिकायत प्रणाली, निशुल्क खेल अकादमी और आधुनिक शिक्षा व्यवस्था की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान आयोजित लाइव पोल में युवाओं ने शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार के अवसरों को शहर की सबसे बड़ी प्राथमिकता बताया। यह भी पढ़ें- युवाओं के सुझावों से तैयार होगा नए रुद्रपुर का विकास रोडमैप मेयर विकास शर्मा ने कहा कि युवाओं के सुझावों को केवल ...