रांची, जून 25 -- खूंटी, संवाददाता। नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं, पेपर लीक और युवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार को सांसद कालीचरण मुंडा के आवासीय परिसर मे छात्रों की गूंज अभियान के तहत प्रेसवार्ता आयोजित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष रवि मिश्रा ने की। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित कांग्रेस के प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ. पी. नय्यर ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने राहुल गांधी के नेतृत्व में राजस्थान से 'छात्रों की गूंज' अभियान की शुरुआत की है। अभियान का उद्देश्य छात्रों और युवाओं की समस्याओं को सुनना तथा उनके अधिकारों की लड़ाई को मजबूती देना है। यह भी पढ़ें- प्रयागराज से कांग्रेस ने छेड़ी 'शिक्षा बचाओ, युवा बचाओ' मुहिम उन्होंने कहा कि कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल खूंटी पहुं...