छपरा, मई 5 -- छपरा, नगर प्रतिनिधि। सारण में युवाओं के सपनों को पंख देने की दिशा में एक अहम पहल होने जा रही है। बदलते दौर में कौशल और रोजगार की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए जिला प्रशासन युवाओं को अवसरों से जोड़ने के लिए सक्रिय हो गया है। इसी कड़ी में यह भी पढ़ें- अतिरिक्त उपायुक्त ने विभागों को अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर पंजीकृत के निर्देश दिएकार्यशाला का आयोजन सात मई को शहर के भिखारी ठाकुर प्रेक्षागृह में एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा, जहां युवाओं को इंटर्नशिप और अप्रेंटिसशिप योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। युवा, रोजगार व कौशल विकास विभाग के माध्यम से आयोजित यह कार्यशाला दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी, जिसकी अध्यक्षता बिहार कौशल विकास मिशन (पटना) के मिशन निदेशक करेंगे।योजनाओं की जानकारी कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जिले के युवाओ...