सिद्धार्थ, सितम्बर 2 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नौगढ़ नगर की ओर से युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को श्रीसिंहेश्वरी इंटर कॉलेज में हुआ। कार्यक्रम में युवाओं को राष्ट्र निर्माण, चरित्र निर्माण, सामाजिक दायित्व एवं भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूक करने पर चर्चा की गई। इस दौरान विचार रखते हुए विभाग प्रचारक राजीव नयन ने कहा कि युवा ही राष्ट्र निर्माण की धुरी हैं और देश का भविष्य युवाओं के विचार, चरित्र एवं संस्कारों पर निर्भर करता है। आवश्यकता है कि युवा केवल भौतिक सुख-सुविधाओं तक सीमित न रहें, बल्कि राष्ट्र, समाज और संस्कृति के प्रति अपने दायित्वों का भी आत्मबोध करें।उन्होंने यह भी पढ़ें- युवा रोजगार का सृजन करने वाले उद्यमी बनें कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विविध कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को राष...