युवाओं के विकास मॉडल से मिली नई दिशा
सोनभद्र, जून 12 -- म्योरपुर, हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय ब्लॉक के गोविंदपुर स्थित बनवासी सेवा आश्रम से 22 युवाओं की टीम किशनगंज बिहार में संचालित प्रोजेक्ट पोटेंशियल के शैक्षणिक भ्रमण से गुरुवार को वापस लौटी। शैक्षणिक भ्रमण से लौटी टीम ने शुक्रवार को अपना अनुभव साझा किया। भ्रमण से मिली सीख और अनुभवों पर विस्तार से चर्चा की। शैक्षणिक यात्रा में कुल 22 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें 11 महिलाएं शामिल रहीं। कार्यक्रम में प्रतिभागियों के साथ आश्रम के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भी अपने अनुभव साझा किए और इस यात्रा को समुदाय आधारित विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।प्रतिभागियों ने बताया कि किशनगंज के युथ क्लब संगठन की कार्यशैली और गतिविधियां काफी प्रेरणादायक हैं। नियमित समूह बैठकें, पुस्तकालय संचालन, कैरियर काउंसलिंग, युवाओं में नेतृत्व विकास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.