लखनऊ, अगस्त 25 -- कैबिनेट फैसला युवा शक्ति को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में सीएम योगी का बड़ा फैसला

योजना के तहत टैबलेट वितरण उच्च शिक्षा से लेकर कौशल विकास तक युवाओं को मिलेगा डिजिटल सहारा, पात्र युवाओं को निशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे टैबलेट लखनऊ, विशेष संवाददाता राज्य मंत्रिपरिषद ने स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत 25 लाख टैबलेट खरीद प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता हुई कैबिनेट बैठक में टेंडर प्रक्रिया में चयनित संस्थाओं को क्रय आदेश जारी किए जाने का फैसला लिया गया। प्रदेश के युवाओं को डिजिटल संसाधनों से जोड़ने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम उठाया है। ये टैबलेट पात्र युवाओं को निशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। टैलबेट खरीद पर चालू वित्तीय वर्ष में 2,374.60 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया ग...