हरदोई, मई 12 -- हरदोई। बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला सेवायोजन कार्यालय एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान द्वारा संयुक्त रूप से 15 मई को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेला प्रातः 10 बजे से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, लखनऊ चुंगी परिसर में आयोजित होगा। जिला सेवायोजन अधिकारी रामवीर सिंह ने बताया कि मेले में नोएडा की आईएलजिन इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड, नई दिल्ली की पहाड़पुर थ्रीपी प्राइवेट लिमिटेड तथा रुद्रपुर की टाटा मोटर्स सहित कई कंपनियों के प्रतिभाग करने की संभावना है। मेले में इंटरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक, आईटीआई एवं डिप्लोमा प्रशिक्षित 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के पुरुष एवं महिला अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकेंगे। यह भी पढ़ें- चम्पावत में 16 मई को लगेगा रोजगार मेला उन्होंने बताया क...