सीवान, अगस्त 4 -- सीवान। युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से रोजगार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न निजी कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और युवाओं का इंटरव्यू लिया गया। बड़ी संख्या में युवक-युवतियां अपने दस्तावेजों के साथ पहुंचे। अधिकारियों ने बताया कि कौशल प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। कई अभ्यर्थियों का प्रारंभिक चयन भी किया गया। कार्यक्रम में युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी भी दी गई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...