लखनऊ, जून 10 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि युवाओं के लिए परीक्षा देना भी एक 'परीक्षा' बन गया है। परीक्षार्थियों के लिए आवागमन की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। परीक्षा सेंटरों पर छाया और पानी तथा अन्य सुविधाओं की भारी कमी है। इस दुर्भाग्यपूर्ण दुर्दशा के लिए भाजपा सरकार पूरी तरह जिम्मेदार है।उन्होंने कहा है कि परीक्षाओं के बाद बस स्टेशनों और रेलवे स्टेशनों के जिस तरह के दृश्य दिखाई दे रहे हैं, वह हैरान करने वाले हैं। आखिरकार सरकार क्या कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। यह भी पढ़ें- यूपी में अवैध खनन का चल रहा कारोबार: अखिलेश भाजपा सरकार ने बेरोजगारी को चरम पर पहुंचा दिया है। भाजपा सरकार में 10 साल में नौजवानों को धोखा और झूठे वादों के सि...