सीवान, अप्रैल 22 -- सीवान। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए अच्छी कोचिंग और लाइब्रेरी की कमी महसूस की जा रही है। कई छात्रों को बेहतर पढ़ाई के लिए दूसरे शहरों का रुख करना पड़ता है, जिससे आर्थिक बोझ बढ़ता है। स्थानीय स्तर पर सुविधाएं न होने से प्रतिभाशाली छात्र पीछे रह जाते हैं। छात्रों और अभिभावकों ने जिले में अच्छी लाइब्रेरी और कोचिंग संस्थान खोलने की मांग की है। प्रशासन ने शिक्षा सुविधाओं को बढ़ाने का आश्वासन दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...