महाराजगंज, जनवरी 23 -- महराजगंज, वरिष्ठ संवाददाता। डीएम संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में कौशल विकास एवं आईटीआई संबंधित योजनाओं की समीक्षा हुई। उन्होंने निर्देश दिया कि जनपद के युवाओं को बेहतर एवं स्थायी रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बड़ी एवं प्रतिष्ठित कंपनियों को आमंत्रित किया जाए, जिससे युवाओं को सुरक्षित और दीर्घकालिक रोजगार के अवसर मिल सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि जब भी रोजगार मेले का आयोजन किया जाए, उसकी पूर्व सूचना प्रशासनिक अधिकारियों को अवश्य दी जाए। इससे यह स्पष्ट हो सकेगा कि किस कंपनी द्वारा कितने युवाओं का चयन किया गया है तथा उन्हें किस प्रकार के रोजगार के लिए चयनित किया गया है। उन्होंने आईटीआई में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को मिलने वाली छात्रवृत्ति एवं अन्य शासकीय सुविधाओं की जानकारी भी प्राप्त की और संबंधित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.