नैनीताल, नवम्बर 22 -- नैनीताल, संवाददाता। प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान के तहत कुमाऊं विश्वविद्यालय में युवाओं के लिए समग्र स्वास्थ्य एवं कल्याण विषय पर आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला शनिवार को संपन्न हुई। जिसमें विशेषज्ञों ने मानसिक स्वास्थ्य, भावनात्मक आत्म-नियमन और समग्र कल्याण के विभिन्न पहलुओं पर छात्रों को जागरूक किया। विषय विशेषज्ञ डॉ. दीपक पांडे (पीडियाट्रिशियन, एमबीबीएस, एमडी, कोर टीम सदस्य संकल्प संपूर्ण स्वास्थ्य राष्ट्रीय कार्यक्रम, आईएपी जामनगर, गुजरात) ने छात्र-छात्राओं के साथ इंटरेक्टिव सत्र लिया। उन्होंने तनाव प्रबंधन, माइंडफुलनेस, स्व-देखभाल और भावनात्मक आत्म-नियमन के व्यावहारिक तरीकों पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष रूप से ध्यान देने की जरूरत है। साथ ही डॉ. युवर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.