नई दिल्ली, अगस्त 6 -- केंद्र सरकार ने युवाओं से जुड़ने की दिशा में एक और कदम उठाया है। विदेश मंत्रालय युवाओं के बीच लोकप्रिय सोशल मीडिया ऐप स्नैपचैट से जुड़ा गया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जैसवाल ने एक्स पर साझा किए एक पोस्ट में इस बात की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि अब हम स्नैपचैट पर भी हैं। हमें ऐड करें और खास कहानियों, अपडेट, दिलचस्प कंटेंट के लिए हमसे जुड़े रहें। आइए स्नैप करें। स्नैपचैट पर लोग फोटो, वीडियो और चैट के जरिए बातचीत करते हैं। हाल ही में पेपर लीक के खिलाफ दिल्ली में हुए छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के बाद केंद्र सरकार ने युवाओं खास कर जेन-जी तक पहुंचने की कोशिश की है। यह भी पढ़ें- सियासी दलों में लगी जेन-जी को साधने की होड़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी किए थे और युवाओं को संबोधित किया था।...