इटावा औरैया, जनवरी 13 -- इटावा, संवाददाता। राष्ट्रीय युवा दिवस व स्वामी विवेकानंद जयंती के पावन अवसर पर युवा एजुकेशन एंड वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजित किया गया। सदर विधायक सरिता भदौरिया संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। सरिता भदौरिया ने कहा कि स्वामी जी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और वे युवाओं के सबसे बड़े ऊर्जा स्रोत हैं। संस्था के अध्यक्ष अनुज कुमार सक्सेना ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के दिखाए गए मार्ग और उनके सिद्धांतों का पालन कर ही युवा अपने भविष्य को उज्ज्वल बना सकते हैं। ''उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए का मंत्र आज के दौर में हर विद्यार्थी और युवा के लिए सफलता की कुंजी है। कार्यक्रम में गरिमा, विनीता, राखी, त्रिलोक सक्सेना, इ...