युवाओं के नाम पर भाजपा की राजनीति अब बेनकाब : दुबे
रांची, जुलाई 30 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक कुमार दुबे ने कहा कि भाजपा नेताओं द्वारा जेपीएससी और जेएसएससी के मुद्दे पर दिखाई जा रही अचानक की सक्रियता पूरी तरह राजनीतिक अवसरवाद का उदाहरण है। जिन नेताओं ने वर्षों तक झारखंड में सत्ता चलाई, वे आज युवाओं के सबसे बड़े हितैषी बनने का नाटक कर रहे हैं। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भाजपा पूरी तरह बौखला गई है। देशभर में परीक्षा व्यवस्था को लेकर उठे सवालों के बीच अपने ही मंत्री का इस्तीफा होने के बाद भाजपा अब झारखंड के युवाओं के मुद्दों पर राजनीति कर अपनी विफलताओं से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.