कटिहार, अगस्त 17 -- कटिहार, वरीय संवाददाता । कटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कॉलेज के ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज की प्राचार्या रंजना कुमारी ने की। समारोह के दौरान पूर्व उपमुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आज का दौर तकनीक, कौशल और नवाचार का है। युवा तकनीकी शिक्षा के बल पर न केवल आत्मनिर्भर बन रहे हैं, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी सृजित कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह...