गुड़गांव, मार्च 21 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। गुरुग्राम यूनिवर्सिटी में स्वास्थ्य, पर्यावरण और स्थिरता में उभरते रुझान विषय पर आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शनिवार को शुभारंभ हुआ। यह सम्मेलन पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। इसमें देश-विदेश के लगभग 500 से अधिक शोध विद्वान, संकाय सदस्य, छात्र एवं विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख अधिकारी एक मंच पर एकत्रित हुए। युवाओं के नवाचार से पर्यावरण का भविष्य बदलेगा। जैव-विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित इस सम्मलेन में कुल 154 शोध पत्र प्राप्त हुए, जो इस विषय के प्रति बढ़ती वैश्विक रुचि और जागरूकता को दर्शाते हैं। कार्यक्रम में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में डीएलसी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.