सोनभद्र, जनवरी 7 -- म्योरपुर, हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय ब्लाक के गोविंदपुर स्थित बनवासी सेवा आश्रम में बुधवार को तीन दिवसीय स्वराज साथी प्रशिक्षण का समापन ग्राम सभा को सशक्त बनाने और स्वालंबन की दिशा में प्रयास करने के संकल्प के साथ हुआ। गांधी वादी कार्यकर्ता अरविंद अंजुम ने कहा कि सामूहिक कार्य से गांव मजबूत होंगे। उन्होंने कहा कि व्यवस्था संचालित करने के लिए ईमानदारी की जरूरत है। हम जो भी पढ़ते है, उससे ज्यादा कर के देखने से अनुभव मिलता है। खुद से कर के सीखने का मंत्र कोई गुरु नहीं सिखा सकता। शुभा प्रेम ने गांव का निर्णय, ग्राम स्वावलंबन, ग्राम कोष, पंच न्याय पर विस्तार से चर्चा की और उसके महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा गांव में जरूरतें पूरी हो इसके लिए मिल कर प्रयास करना होगा। उन्होंने जैविक खेती को बढ़वा देने का आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.