युवाओं के आंदोलनों से बदल रहा देश का माहौल: शीतल
रांची, अगस्त 23 -- रांची, विशेष संवाददाता। पीपुल्स यूनियन फॉर सिविल लिबर्टीज (पीयूसीएल) की ओर से रविवार को पांचवां स्टेन स्मृति व्याख्यान आयोजित किया गया। 'लोकतंत्र का भविष्य, युवाओं के आंदोलनों से उभरती संभावना और मीडिया की भूमिका' विषय पर आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन पीयूसीएल के राष्ट्रीय सचिव सॉलमन ने किया। अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार किसलय और संचालन जिला महासचिव लीना ने किया। मुख्य वक्ता के वरिष्ठ पत्रकार शीतल पी सिंह ने कहा कि लोकतंत्र सिर्फ मतदान तक सीमित नहीं है, बल्कि सत्ता से सवाल पूछना और उसकी कमियों को उजागर करना ही इसका असली आधार है। उन्होंने कहा कि देश में युवा आंदोलनों के जरिए सकारात्मक बदलाव दिख रहा है। आज के युवा नफरत की राजनीति के बजाय शिक्षा, रोजगार और भ्रष्टाचार जैसे बुनियादी मुद्दों पर सवाल उठा रहे हैं।
राजनीतिक चेतना शीत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.