गंगापार, मई 4 -- ग्रामीण क्षेत्रों में इस वर्ष भी शादी विवाह सीजन के दौरान सैकड़ों युवाओं के शादी के अरमान अधूरे रह गए हैं। हर गांव में बड़ी संख्या में 35 वर्ष से अधिक आयु के युवक अब भी अविवाहित हैं और योग्य वधु की तलाश में हैं। विवाह का सीजन समाप्ति होंने में महज कुछ ही दिन बचे हैं,इसके बावजूद अनेक युवाओं के रिश्ते तय नहीं हो सके हैं। ग्रामीण इलाकों में यह समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। युवतियों की संख्या अपेक्षाकृत कम होना, बढ़ती बेरोजगारी और आर्थिक असमानता इसके प्रमुख कारण माने जा रहे हैं। अधिकांश अभिभावक अपनी बेटियों का विवाह अच्छे, स्थिर आय वाले और संपन्न परिवारों में करना चाहते हैं, जिससे खेती-किसानी, मजदूरी या छोटे व्यवसाय से जुड़े युवाओं के लिए रिश्ते मिलना कठिन होता जा रहा है। जानकारी के अनुसार, साल 2000 से 2005 के बीच ग्राम...