बेगुसराय, जुलाई 30 -- लाखो, निज संवाददाता। आइसा, आरवाईए और भाकपा माले ने गुरुवार को कमलेश्वरी भवन स्थित जिला कार्यालय से संकल्प मार्च निकाला। झंडा-बैनर के साथ निकला मार्च समाहरणालय पहुंचकर प्रदर्शन में बदल गया। सभा को माले जिला सचिव दिवाकर प्रसाद, आइसा नेता अजय कुमार, सोनू फर्नाज और आरवाईए नेता संजय ठाकुर ने संबोधित किया। वक्ताओं ने बेगूसराय समेत विभिन्न जेलों में बंद आंदोलनकारी छात्रों-युवाओं की अविलंब रिहाई, सभी मुकदमे वापस लेने तथा बेगूसराय जेल में बंद मोहम्मद सन्नाउल्ला, अभिषेक कुमार, प्रशांत कुमार, मोहम्मद शहनवाज और आदित्य राज को रिहा करने की मांग की। उन्होंने सिवान गोलीकांड में डीएम-एसपी पर कार्रवाई और छात्र आंदोलन पर पुलिस कार्रवाई की जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से इस्तीफे की मांग की। यह भी पढ़ें- Sasaram News: ...