रुद्रपुर, अप्रैल 30 -- प्रवीण कोहली, खटीमा। खटीमा के बग्घा-54 स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में सीमा जागरण मंच द्वारा 'सीमा विमर्श एवं सीमा दर्शन' संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बॉर्डर क्षेत्र के विभिन्न खंडों के छात्र-छात्राओं के साथ संवाद कर राष्ट्र जागरण की दृष्टि, बदलती डेमोग्राफी, नशा, अवैध घुसपैठ, बॉर्डर क्षेत्रों में रिवर्स पलायन और आत्मनिर्भरता जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। गुरुवार को सीमा जागरण मंच के प्रदेश संगठन मंत्री आशीष वाजपेयी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाला समय सीमाओं का है। जिन देशों की सीमाएं सशक्त होती हैं, वहां अवैध घुसपैठ, नशा और देशविरोधी तत्वों पर स्वतः नियंत्रण हो जाता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और राष्ट्र जागरण में सक्रिय योगदान दें। उन्होंने ...