नई दिल्ली, जुलाई 5 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को गुजरात के साणंद स्थित सीजी सेमी आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर असेंबली एंड टेस्ट (ओसैट) केंद्र के युवा कर्मचारियों के साथ हुई बातचीत का वीडियो साझा किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के युवाओं की प्रतिभा और क्षमता पर उन्हें अटूट विश्वास है। प्रधानमंत्री ने शनिवार को इस संयंत्र का उद्घाटन किया था। एक्स पर साझा किए गए वीडियो में प्रधानमंत्री झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और बिहार के युवा कर्मचारियों से बातचीत करते दिख रहे हैं। उन्होंने पूछा कि क्या इस काम ने उनके जीवन में खुशी और बदलाव लाया。 यह भी पढ़ें- मेड इन इंडिया चिप से अगली तकनीकी क्रांति का नेतृत्व करेंगे युवा : मोदीकर्मचारियों के अनुभव झारखंड की पूनम कुमारी ने बताया कि उन्होंने आईटीआई करने के बाद इस संयंत्र ...