फरीदाबाद, अप्रैल 2 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। खेल निदेशालय ने खेल नर्सरी की सूची जारी कर दी। इसके अनुसार फरीदाबाद जिले को विभिन्न खेलों की 25 नर्सरी जारी की गई हैं। खेल निदेशालय ने सरकारी स्कूलों पर विशेष रूप से ध्यान दिया है। सरकारी स्कूलों को 13 खेल नर्सरी दी गई हैं। वहीं, खेल निदेशालय ने पहली बार जिले को क्रिकेट खेल नर्सरी प्राप्त हुई है। खेल एवं खिलाड़ियों को बुनियादी स्तर पर देने के लिए सरकार ने खेल नर्सरी योजना चलाई हुई है। इन खेल नर्सरी में अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों को बेहतर डाइट के लिए प्रोत्साहन राशि दी जाती है। आठ से 14 वर्ष तक के खिलाड़ियों को दो हजार रुपये और 15 से 19 वर्ष तक के खिलाड़ियों को तीन हजार रुपये प्रति माह बैंक खाते में डाले जाते हैं। इसके अलावा यह नर्सरी के प्रशिक्षक को सरकार 25 हजार रुपये मानदेय देती है। योज...