युवाओं की जरूरत के अनुसार नीति बनाने पर जोर
प्रयागराज, जुलाई 17 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के माई भारत (मेरा युवा भारत) की ओर से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय युवा सम्मेलन में प्रयागराज के स्वयंसेवकों ने युवाओं की जमीनी आवश्यकताओं पर आधारित नीति व कार्यक्रम संबंधी प्रस्ताव केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया के समक्ष प्रस्तुत किए।सम्मेलन में प्रयागराज के प्रत्येक विकासखंड से माई भारत के युवा स्वयंसेवकों ने सपना साहू व राजन शर्मा के नेतृत्व में जिले का प्रतिनिधित्व किया। जिले के युवा प्रतिनिधि श्वेतांक अग्रवाल व केतन मोदनवाल ने कौशल विकास, रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण, नेतृत्व विकास और युवाओं की सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देने से जुड़े विस्तृत नीति एवं कार्यक्रम प्रस्ताव केंद्रीय मंत्री को सौंपे। उन्होंने बता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.