युवाओं की ऊर्जा से संगठन नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगा : मदन कौशिक
हरिद्वार, जून 3 -- भारतीय जनता युवा मोर्चा के नव नियुक्त सप्तऋषि मंडल पदाधिकारियों के स्वागत एवं अभिनंदन समारोह में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि युवाओं की ऊर्जा, उत्साह और समर्पण ही संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करता है। उन्होंने नव नियुक्त पदाधिकारियों से संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्वों का पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी, भाजयुमो जिला अध्यक्ष अभिनव चौहान, मंडल अध्यक्ष करन वर्मा, हिमांशु वर्मा, आलोक पांडेय, ईशांत उपाध्याय, अनिल वशिष्ठ, दीपांशु विद्यार्थी, भोला शर्मा, प्रशांत घाघट, शिवम ठाकुर, राघव चौहान और संदीप भट्ट सहित भाजपा एवं युवा मोर्चा के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.