युवाओं की आवाज नहीं दबा सकती सरकार : सुदेश
रांची, अगस्त 10 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा एवं नियुक्ति में व्याप्त अनियमितताओं और भविष्य से जुड़े सवालों को लेकर विधानसभा घेराव करने पहुंचे छात्रों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले और वाटर कैनन के इस्तेमाल की आजसू पार्टी ने कड़ी निंदा की है। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने इसे सरकार की संवेदनहीनता और विफलता का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि अपने अधिकार और भविष्य के लिए आवाज उठा रहे युवा कोई अपराध नहीं कर रहे हैं। जिन हाथों में नियुक्ति पत्र होना चाहिए, उन हाथों पर लाठी चलाना सरकार की संवेदनहीनता और विफलता को दर्शाता है। सरकार को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि समय रहते उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो यह आक्रोश केवल राजधानी रांची तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरे झारखंड में व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.