युवाओं का संस्कारित और चरित्रवान होना जरूरी
आजमगढ़, अगस्त 3 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। असम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य ने प्रधानमंत्री के 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत' संकल्प अभियान की सराहना करते हुए कहा कि विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसके लिए युवाओं का चरित्रवान, संस्कारित और नशामुक्त होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री हमेशा ऐसे संकल्पों का आह्वान करते हैं, जो राष्ट्रहित से जुड़े होते हैं। स्वच्छ भारत अभियान का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने स्वयं झाड़ू उठाकर स्वच्छता का संदेश दिया। इसी तरह विभिन्न जनजागरूकता अभियानों के माध्यम से समाज को सकारात्मक दिशा देने का प्रयास किया गया है। अब 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत' अभियान के जरिए युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया जा रहा है। राज्यपाल ने कहा कि विकसित भारत का सपन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.