समस्तीपुर, जनवरी 24 -- दलसिंहसराय। दलसिंहसराय के काली चौक स्थित एक विवाह भवन में शनिवार को आइये मिलकर प्रेरित करें बिहार (लेट्स इंस्पायर बिहार) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उद्घाटन बिहार सरकार के गृह विभाग के विशेष सचिव विकास वैभव, बीस सूत्री जिला उपाध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, अंकुर कुमार, केराई के मुखिया चंद्रमनी सिंह, डॉ. डीएन सिंह जी, ललन ईश्वर एवं राम सेवक सिंह ने संयुक्त रूप से किया। जन संवाद में आईपीएस विकास वैभव ने शिक्षा, समता, उद्यमिता विषय के माध्यम से युवाओं का मार्गदर्शन किया तथा लेट्स इंस्पायर बिहार से जुड़ने का युवाओं से अनुरोध किया। कार्यक्रम के आयोजक पुरुषोत्तम भारद्वाज, विकास कुमार गिरी ने आगत अतिथियों का मिथिला परम्परा के अनुसार पाग चादर एवं मोमेंटो देकर स्वागत एवं अभिनन्दन किया। धन्यवाद ज्ञापन प्रो. सत्यसंध भारद्वाज जी ने क...