गिरडीह, जुलाई 28 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। धनवार क्षेत्र के दो युवाओं के केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) में चयन के बाद छह माह का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर घर लौटने पर युवा धनवार टीम ने उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान किया। टीम के सदस्यों ने दोनों जवानों को बाबा बैद्यनाथ की तस्वीर भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल सेवाकाल की शुभकामनाएं दीं। युवा धनवार टीम के सक्रिय सदस्य एवं अरखांगो निवासी मोनू कुमार सिंह के प्रशिक्षण पूर्ण कर घर लौटने की सूचना मिलते ही टीम के सदस्य कोडरमा रेलवे स्टेशन पहुंचे। वहां फूल-माला पहनाकर उनका आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर उनके पिता गोविंद चौधरी, आनंद सर, प्रभात कुमार, रोबिन कुमार, राजीव रंजन राय सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Gridih News: सीआईएसएफ जवान का भव्य स्वागत, दो किमी तक जुलूसयुव...