आगरा, अगस्त 3 -- राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सोमवार को आगरा में कहा कि भारत का भविष्य केवल हवा-हवाई बातों से नहीं, बल्कि हमारे युवाओं की प्रतिभा, परिश्रम और संकल्प से बनेगा। आज का भारत अवसरों का भारत है, नवाचार का भारत है और युवा शक्ति के सामर्थ्य का भारत है। हमारे युवाओं ने यह सिद्ध कर दिया है कि जब संकल्प ऊंचा हो, तो आकाश भी सीमा नहीं रहता। जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन में शामिल लोग केवल एक-दो प्रतिशत ही युवा थे, उन्हें छोड़िए, उनके बारे में सोचिए ही मत, बल्कि वहां मौजूद युवाओं के संस्कारों के बारे में सोचिए। वहां मौजूद आंदोलनकारी देश के युवाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के 92वें दीक्षांत समारोह को राज्यपाल संबोधित कर रही थीं। विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर स्थित छत्रपति शिवाजी मंडपम में आयोजित कार्यक्रम म...