औरैया, दिसम्बर 10 -- उप जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश चंद्र मौर्य ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद के सभी विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण चल रहा है। इसके तहत ऐसे सभी योग्य नागरिकों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अवसर दिया जा रहा है, जिनका नाम वर्ष 2025 की सूची में दर्ज नहीं है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष या उससे अधिक आयु पूरी कर चुके हैं और जिनका नाम किसी भी कारणवश मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाया है, वे अपना आवेदन तुरंत कर सकते हैं। अर्ह नागरिक फार्म को आवश्यक घोषणा पत्र सहित भरकर सीधे अपने संबंधित बूथ लेवल अधिकारी को दे सकते हैं। इसके अलावा भारत निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से भी ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इच्छुक लोग आयोग की वेबसाइट के माध्यम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.