देवरिया, जून 15 -- देवरिया, निज संवाददाता। जिले में इन दिनों युवाओं का गैंग सक्रिय हो गया है। रफ्तार गैंग के बाद सोशल मीडिया पर 307, 302, 007 समेत विभिन्न तरह के युवाओं का गैंग सक्रिय हो गया है। आए दिन यह गैंग लोगों के लिए चुनौती बन रहे हैं और हमला समेत अन्य तरह के अपराध भी कारित कर रहे हैं। अगर सोशल मीडिया व ऐसे युवाओं के गैंग पर पुलिस की सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो यह गैंग आगामी चुनावों में पुलिस के लिए चुनौती भी बन सकते हैं। इन गैंग में अधिकांश युवा नाबालिग हैं। जिसके चलते पुलिस भी कार्रवाई करने से थोड़ा परहेज कर रही है।

पुलिस की कार्रवाई पहले जिले में एक ही युवाओं का एक ही गैंग रफ्तार संचालित होता था। इस गैंग में सैकड़ों युवा शामिल हैं। दो वर्ष पहले पुलिस मुठभेड़ में गिरोह का सरगना गिरफ्तार हुआ और उसके पैर में गोली लगी तो गैंग थोड़ा सा...