युवाओं और समाजसेवियों ने रक्तदान किया
नोएडा, जून 7 -- नोएडा। सेक्टर-94 स्थित श्रीजी गौ सदन में भारत विकास परिषद नोएडा ने रविवार को रक्तदान शिविर, गौ सेवा और वैदिक हवन का आयोजन किया। इसमें राष्ट्र कल्याण और विश्व शांति की कामना की गई। साथ ही रक्तदान शिविर में युवाओं और समाजसेवियों ने रक्तदान किया। इसके अलावा गौमाता को हरा चारा और गुड़ खिलाकर गौ सेवा की गई। कार्यक्रम के दौरान परिषद के पदाधिकारियों ने सेवा, संस्कार और समर्पण की भावन के साथ समाजहित में ऐसे कार्यक्रम आगे भी जारी रखने का संकल्प लिया। इस्कॉन मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा होगीनोएडा। सेक्टर-33 स्थित इस्कॉन मंदिर में सोमवार से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- शिवपुर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत में श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर के जनसंपर्क अधिकारी एकांतधाम दास ने बताया कि पुरुषोत्तम मास के उपलक्ष्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.