नई दिल्ली, जुलाई 26 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता : भाजपा नेताओं ने युवाओं और व्यापारियों समेत अलग-अलग वर्गों के साथ रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 'मन की बात' कार्यक्रम सुना। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने प्रदेश कार्यालय में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री राधा मोहन दास अग्रवाल और युवाओं साथ कार्यक्रम सुना। मल्होत्रा ने कहा कि कारगिल विजय दिवस पर प्रधानमंत्री ने देश के वीर शहीदों और सैनिकों को श्रद्धापूर्वक नमन कर उनके अदम्य साहस और बलिदान को याद किया। 'कैच द रेन' अभियान के जरिए देशवासियों से वर्षा जल संचयन और जल स्रोतों के पुनर्जीवन का आह्वान किया है। विक्रम-1 के सफल प्रक्षेपण समेत कई मुद्दों पर विचार रखे। यह भी पढ़ें- कार्यकर्ताओं के साथ सुनी 'मन की बात' संगठन महामंत्री पवन राणा ने बाहरी दिल्ली, प्रदेश महामंत्री विष्णु ...