खगडि़या, फरवरी 26 -- चौथम। एक प्रतिनिधि चौथम प्रखंड मुख्यालय स्थित सुखराज मध्य विद्यालय, चौथम में बुधवार को नशा मुक्ति जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक रंजीत कुमार सिंह ने की। इसका उद्देश्य युवाओं और ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और समाज को नशामुक्त बनाना था। कार्यक्रम में चौथम थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने पुलिस सप्ताह के अवसर पर छात्रों को नशा मुक्ति के महत्व और इसके हानिकारक प्रभावों के बारे में बताया। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवन जीने का आह्वान किया। विद्यालय के छात्रों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों और समाज पर इसके असर को जीवंत तरीके से प्रस्तुत किया। उनके प्रदर्शन ने शिक्षकों और उपस्थित अधिकारियों को गहराई से प्रभावित किया। इस मौके पर चौथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.