युवाओं और किसानों को बताया मधुमक्खी पालन का महत्व
नैनीताल, अगस्त 6 -- मुक्तेश्वर। आईवीआरआई मुक्तेश्वर के प्रसार शिक्षा अनुभाग की ओर से संस्थान परिसर में गुरुवार को 'ग्रामीण युवाओं एवं किसानों के लिए उद्यमिता के रूप में मधुमक्खी पालन' विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम किया गया। इस दौरान पांच गांवों के युवाओं एवं किसानों ने हिस्सा लिया।डॉ. मनीष तोमर ने 'मधुमक्खी पालन का महत्व एवं वैज्ञानिक प्रबंधन' विषय पर व्याख्यान दिया। प्रधान वैज्ञानिक एवं कार्यवाहक संयुक्त निदेशक डॉ. शेर सिंह ने 'मधुमक्खी कॉलोनी का माइग्रेशन एवं शीतकालीन संरक्षण' विषय पर व्याख्यान दिया। अंत में प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया। जिसमें युवाओं व किसानों ने मधुमक्खी पालन, कॉलोनी प्रबंधन, शहद उत्पादन, माइग्रेशन, विपणन व सरकारी योजनाओं से संबंधित अनेक प्रश्न पूछे। इस मौके पर संस्थान के निदेशक डॉ. राघवेंद्र भट्ट आदि रहे।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.