नई दिल्ली, फरवरी 1 -- केंद्रीय बजट 2026 की घोषणाओं पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। पायलट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर एक विस्तृत पोस्ट साझा करते हुए कहा कि यह बजट एक बार फिर आम जनता, खासकर युवाओं को निराश करने वाला साबित हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने कई योजनाओं की घोषणा तो की है, लेकिन उनके क्रियान्वयन को लेकर कोई स्पष्ट, भरोसेमंद और ठोस रोडमैप सामने नहीं रखा गया। सचिन पायलट ने कहा कि देश का युवा वर्ग लंबे समय से रोजगार के वास्तविक अवसरों की प्रतीक्षा कर रहा है, लेकिन बजट 2026 में इस दिशा में कोई ठोस रणनीति दिखाई नहीं देती। उन्होंने सवाल उठाया कि सरकार की पिछली रोजगार संबंधी घोषणाओं का आज तक पारदर्शी आकलन क्यों नहीं किया गया। कितने रोजगार वास्तव मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.