लोहरदगा, दिसम्बर 2 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा किस्को मंडल अध्यक्ष राजकुमार मुंडा की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी ने मेरले गांव में मंगलवार को प्रधानमंत्री के स्वदेशी अपनाओ आत्मनिर्भर भारत अभियान को लेकर जनचौपाल लगाया। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि 2047 तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत का संकल्प लिया है। भारतवासी देश आजादी का स्वर्ण जयंती स्वतंत्रता दिवस का जश्न विकसित भारत मे मनाएंगे। इसके लिए हम सबों को मिल कर काम करना पड़ेगा। इसमें सबका योगदान आवश्यक है। रामसेतु बनाने के लिए बड़े-बड़े लोग लगे थे। गिलहरी ने भी अपना योगदान दिया था। उन्होंने कहा कि देश को आत्म निर्भर बनाने के लिये हमें स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करना चाहिए इससे देश मे उद्योग धंधे तेजी से बढ़ेंगे, रोजगार बढ़ेगा। देश क...