गोरखपुर, अप्रैल 8 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। जिला बैडमिंटन संघ की ओर से लेविन्स अकादमी में आयोजित तीन दिवसीय जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन किया गया। इस दौरान एनईआर सीसीएम-एफएम अनिल कुमार एवं महात्मा गांधी डिग्री कॉलेज के प्रबंधक ओमप्रकाश सिंह मौजूद रहे। प्रतियोगिता के अंतिम दिन विभिन्न आयु वर्गों के निर्णायक मुकाबले खेले गए। जूनियर-19 में आदित्या यादव और सीनियर वर्ग में अयान खान ने खिताबी जीत हासिल की। इस दौरान सभी खिलाड़ियों की ओर से शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। अंडर-11 में अंशुमान राय विजेता तो कन्हा तिवारी उपविजेता बने। वहीं, युगल में अंशुमान राय व अश्वनी यादव विजेता और कान्हा तिवारी व दक्ष दुबे उपविजेता रहे। बालक वर्ग एकल अंडर-12 में सुमय त्रिपाठी और आयुष कुमार विजेता वहीं, युगल अंडर-13 आयुष व तेजस मौर्या विजेता और व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.