बगहा, फरवरी 16 -- बगहा, नगर प्रतिनिधि। बजट भारत को आत्मनिर्भर, सशक्त और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह बजट केवल आर्थिक प्रगति का दस्तावेज नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों के सपनों को साकार करने का संकल्प पत्र है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि यह बजट बिहार सहित पुरे भारत को विकास, रोजगार और समृद्धि के नए शिखर पर पहुंचायेगा तथा 'विकसित भारत' के निर्माण में मील का पत्थर सिद्ध होगा। उक्त बातें केन्द्रीय कोयला एवं खनन राज्य मंत्री सतीश चंद्र दूबे के कही। वे रविवार को भाजपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस बजट में किसानों, श्रमिकों और गरीबों के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। साथ ही संवेदनशील कृषि क्षेत्रों की सुरक्षा सुनिश्चित की गई है। वस्त्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.